महिला के बाल खींचे...कपड़े तक फाड़ दिए...ओडिशा में NGO वर्कर्स के साथ भीड़ ने ऐसा क्यों किया? पता चली पूरी कहानी

NGO Workers Assaulted: ओडिशा के रायगढ़ा जिले में बच्चा चोर की अफवाह के चलते दो NGO कर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया. पीड़ित महिला ने बाल खींचने, कपड़े फाड़ने और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. जानिए रायगढ़ा से सामने आई भींड हिंसा मामले की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

NGO Workers Assaulted
NGO Workers Assaulted
Google CTA

ओडिशा के रायगढ़ा जिले से भीड़ हिंसा का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है. यहां बाहरी राज्य से आए दो NGO कर्मियों को गांव के लोगों ने बच्चा चोर समझा और फिर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. पीड़ित महिला ने बताया कि इस दौरान उन्होंने लोगों को अपना ID कार्ड दिखाया और लोगों को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने उसके बाल-खींचे और कपड़े तक फाड़ दिए. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. आइए विस्तार से जानते हैं इस सनसनीखेज मामले की पूरी कहानी.