2 करोड़ नगद, 5 आलीशान कोठियां और 14 प्लॉट! ओडिशा के इस सरकारी इंजीनियर की दौलत देख फटी रह गईं आँखें
ओडिशा के बालीगुडा में तैनात सरकारी इंजीनियर बैकुंठ नाथ बेहेरा के 9 ठिकानों पर विजिलेंस विभाग ने छापेमारी की. इस कार्रवाई में इंजीनियर के बैंक लॉकरों से 2 करोड़ रुपये कैश, 5 आलीशान मकान और 14 कीमती प्लॉट बरामद हुए हैं.
ADVERTISEMENT

odisha
ओडिशा में विजिलेंस विभाग ने एक सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है. कंधमाल जिले में तैनात असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बैकुंठ नाथ बेहेरा के पास से करोड़ों रुपये की अकूत संपत्ति मिली है. छापे के दौरान अफसर उस वक्त हैरान रह गए, जब इंजीनियर के बैंक लॉकरों से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश बरामद हुआ. आरोपी के पास 5 आलीशान मकान और 14 कीमती जमीन के टुकड़े (प्लॉट) भी मिले हैं.