8, 10 और 11 जून...समंदर में इंडिया के जहाजों पर अटैक! 4 भारतीयों की मौत के दावे पर MEA ने बताया असली सच
ओमान की खाड़ी में MT Liaki Freedom जहाज पर हमले और चार भारतीयों की मौत की खबरें पूरी तरह भ्रामक और गलत हैं. विदेश मंत्रालय और डीजी शिपिंग ने साफ किया है कि जहाज का पूरा क्रू सुरक्षित है. हालांकि, इससे पहले हुए अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की जान जा चुकी है.
ADVERTISEMENT

Oman ship attack truth
पश्चिम एशिया के समुद्री रास्तों पर इन दिनों भारी तनाव का माहौल है. इसी बीच सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जाने लगा कि ओमान के पास एक और जहाज पर हमला हुआ है, जिसमें चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है. इस खबर के सामने आते ही हड़कंप मच गया. हालांकि, अब भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई सामने रखी है.