LPG Price Hike: जून की शुरुआत में महंगाई का झटका! कमर्शियल गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा, जानिए नए दाम
LPG Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 जून से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये तक और 5 किलो वाले सिलेंडर में 11 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. हालांकि घरेलू 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
ADVERTISEMENT

LPG Price Hike
LPG Price Hike: जून महीने की शुरुआत कारोबारियों के लिए महंगाई की एक और खबर लेकर आई है. तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें आज यानी 1 जून से लागू हो गई हैं, जिसके बाद होटल, रेस्तरां, ढाबे और गैस पर निर्भर अन्य व्यवसायों की लागत बढ़ना तय माना जा रहा है.