Fact Check: क्या सरकार ने छुपाए 'ऑपरेशन सिंदूर' के शहीदों के नाम? जानिए इस वायरल दावे का पूरा सच
Operation Sindoor Fact Check: सोशल मीडिया पर अफवाह है कि सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में शहीद हुए जवानों की बात एक साल तक छुपाकर रखी. लेकिन यह सच नहीं है. सेना ने मई 2025 में ही बता दिया था कि हमारे 5 जवान शहीद हुए हैं. अब जून 2026 में सिर्फ उनके नाम नेशनल वॉर मेमोरियल (शहीद स्मारक) में लिखे गए हैं.
ADVERTISEMENT

Fact Check
Operation Sindoor Fact Check: इंटरनेट और सोशल मीडिया पर आजकल एक खबर खूब वायरल हो रही है. लोग दावा कर रहे हैं कि 'ऑपरेशन सिंदूर' में जो जवान शहीद हुए थे, सरकार ने उनके नाम एक साल तक छुपाए रखे और अब जाकर इस बात को माना है. अगर आप भी ऐसा कुछ सुन या देख रहे हैं, तो रुक जाइए. यह दावा पूरी तरह गलत और भ्रामक है. आइए जानते हैं कि पूरी सच्चाई क्या है.