Padma Awards 2026: न स्टार, न शोहरत… फिर भी देश के हीरो, सामने आई अनसंग हीरोज की पहली लिस्ट

Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कार 2026 की शुरुआती लिस्ट में इस बार उन गुमनाम नायकों को जगह मिली है जो कैमरों से दूर रहकर चुपचाप देश और समाज की सेवा कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

पद्म सम्मान 2026
पद्म सम्मान 2026
google news

हर साल पद्म पुरस्कारों के नाम आते ही बड़े चेहरों और मशहूर हस्तियों की चर्चा शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग है. पद्म पुरस्कार 2026 की शुरुआती लिस्ट में उन लोगों को जगह मिली है जो कैमरों से दूर रहकर चुपचाप देश के लिए काम कर रहे हैं. गृह मंत्रालय ने पहली बार ‘अनसंग हीरोज’ यानी गुमनाम नायकों की एक प्रारंभिक लिस्ट जारी की है जिनके जमीनी योगदान अब सामने आ रहे हैं.