पहलगाम हमले के जवाब में आतंक के खिलाफ भारत का रिएक्शन कैसा था? MOTN के ताजा सर्वे में हो गया खुलासा

Mood of the Nation survey 2025: पहलगाम हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर जनता का क्या कहना है? इंडिया टुडे-सीवोटर के 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे.

ADVERTISEMENT

Modi government response to Pahalgam terror attack
पहलगाम हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर पर जनता ने पीएम मोदी को सराहा
Google CTA

Mood of the Nation survey 2025: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से आतंकियों को करारा जवाब दिया और पूरे देश ने इसे सराहा. फिर अचानक से सीजफायर हो गया. लेकिन तभी सवाल उठने लगे की आखिर सीजफायर क्यों हुआ? इस सवाल के पीछे का जड़ था अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वो बयान जिसमें उन्होंने मध्यस्ता की बात कही. तभी से विपक्ष सरकार पर सवाल उठाने लगा और सरकार को कई मुद्दों पर घेरना शुरू कर दिया.