EXCLUSIVE: पहलगाम में टूरिस्टों के पैसे पर अपना पेट पालने वाले परवेज और बशीर चाहते तो बच सकती थी 26 की जान, NIA की चार्जशीट में खुलासा
National Investigation Agency की चार्जशीट में बड़ा खुलासा हुआ है कि पहलगाम आतंकी हमले से पहले तीन आतंकियों को स्थानीय मदद मिली थी. परवेज और बशीर ने आतंकियों को खाना, पनाह और जरूरी सामान दिया था. जांच में सामने आया कि समय रहते सूचना मिलती तो 26 लोगों की जान बचाई जा सकती थी.
ADVERTISEMENT

पहगाम हमले में चौंकाने वाला खुलासा.
पहलगाम अटैक को साल भर बीत गए पर जैसे ही उसकी चर्चा होती है तो दर्द हरा हो जाता है. जेहन में एक पीड़ा के साथ आतंकियों के खिलाफ गुस्सा रगों में दौड़ने लग जाता है. जब अटैक हुआ तब कई कहानियां सामने आईं. अब मामले में जांच पूरी कर NIA ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट से पता चला है कि पहलगाम में 26 लोगों का खून बहाने से एक दिन पहले तीनों आतंकियों फैजल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ छोटू, हमजा अफगानी ने परवेज के इस ढोंक (झोपड़ी) में अल्लाह के नाम मदद मांगी थी. आतंकियों ने रोटी खाई, चाय पिया और जाते जाते रोटी, सब्जी, हल्दी और नमक समेत पतीला और करछी भी लेकर गए थे.