LoC पर अलर्ट: सुबह-सुबह भारतीय सीमा में घुसा पाक ड्रोन, सेना ने गोलियां चलाकर खदेड़ा

Pakistan Drone Poonch LOC Firing: पुंछ में पाकिस्तानी साजिश नाकाम: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी (LoC) के पास भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को खदेड़ दिया. रविवार सुबह करीब 6 बजे यह ड्रोन भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Pakistan LOC Firing News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान ने एक बार फिर उकसावे वाली कार्रवाई की है. रविवार सुबह तड़के पुंछ के डिगवार सेक्टर में एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा के भीतर दाखिल होने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, वहां तैनात भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद ड्रोन वापस भागने पर मजबूर हो गया.