पाकिस्तानी नागरिक ने बताई Operation Sindoor की आंखों देखी, बोला- हम सो रहे थे, तभी ड्रोन..., सामने आई ये बात
Eyewitness of Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक कर वहां उथल-पुथल मचा दिया है. सेना ने अलग-अलग तकनीक का उपयोग बिना सीमा पार किए हुए ये कार्रवाई कर दी है. एक पाकिस्तानी नागरिक ने न्यूज एजेंसी Reuters से बातचीत कर देर रात हुई कार्रवाई की पूरी कहानी बताई.
ADVERTISEMENT

इमेज- वीडियो ग्रैब
Eyewitness of Operation Sindoor: पहलगाम में हुए हमले(Pahalgam Terror Attack) का भारत ने ऐसा तगड़ा जवाब दिया है जिसे पूरे पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है. भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए एयर स्ट्राइक किया जहां उन्होंने 9 लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया. इस ऑपरेशन को भारतीय सेना की तीनों टुकड़ी ने मिलकर अंजाम दिया. इस स्ट्राइक के लिए एयर-टू-सरफेस मिसाइल का इस्तेमाल किया गया और आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया गया है. इसी बीच न्यूज एजेंसी Reuters से एक पाकिस्तानी नागरिक ने बातचीत में बताया की कल देर रात उसने क्या देखा.