PIB Fact Check: पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश, श्रीनगर एयर बेस को लेकर फैला रहा था Fake News, अब PIB ने बता दिया सच
PIB Fact Check: भारत की Pok में एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने भारत के श्रीनगर एयर बेस पर हमला किया है. इसके अलावा भी पाकिस्तान कई झूठे दावे कर रहा है. अब इसे लेकर PIB ने इन सभी दावों का फैक्ट चेक कर सच्चाई सामने रखी है.
ADVERTISEMENT

PIB Fact Check: भारतीय वायु सेना ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान के भीतर 100 किलोमीटर अंदर घुसकर 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया है. बता दें ये कार्रवाई हाल ही में हुए पहलगाम हमले के जवाब में की गई. इस एयर स्ट्राइक में एयर-टू-सरफेस मिसाइलों का इस्तेमाल कर आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया गया.
