400 रुपये में प्राइवेट केबिन, फ्लैट और कैफे… परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल के आरोपी अयान को लेकर अब हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

Maharashtra Sex Scandal: महाराष्ट्र के अमरावती में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके को हिला दिया है. पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, जहां एक आरोपी का नेटवर्क किराए के फ्लैट से निकलकर कैफे और डैम तक फैलता नजर आया. मामले में कई और लोगों की संलिप्तता की आशंका भी जताई जा रही है.

ADVERTISEMENT

Maharashtra Sex Scandal
Maharashtra Sex Scandal
google news

Paratwada Sex Scandal: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में स्थित परतवाड़ा से सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है. इस मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है आरोपी अयान के काले कारनामों को लेकर नए नए खुलासे हो रहे हैं. मामले अब किराए के फ्लैट तक सीमित नहीं रहा. इसकी जड़ें अब शहर के नामी कैफे और पिकनिक स्पॉट कहे जाने वाले डैम तक पहुंच गई हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने लड़कियों का शोषण करने के लिए एक पूरा नेटवर्क बनाया हुआ था, जिसमें पैसों के बदले निजी जगह मुहैया कराई जाती थी.