मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है? जानिए 1980 में लॉन्च हुई पारले की इस आइकॉनिक टॉफी की दिलचस्प कहानी
Parle Melody Success Story: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो वायरल होने के बाद 'मेलोडी' टॉफी एक बार फिर चर्चा में है. साल 1980 में पारले द्वारा लॉन्च की गई इस टॉफी ने अपने मशहूर विज्ञापन और अनोखे स्वाद के दम पर दशकों से भारतीय बाजार में एक खास जगह बनाई है.
ADVERTISEMENT

Parle Melody history
Parle Melody history: भारतीय बचपन की यादों का जिक्र जब भी होगा, मेलोडी चॉकलेट का नाम सबसे ऊपर आएगा. एक दौर था जब मोहल्ले की किराना दुकानों पर कांच के बड़े जार मेलोडी टॉफियों से भरे रहते थे. स्कूल में जन्मदिन का मौका हो या दोस्तों के साथ खुशियां बांटनी हों, चंद पैसों में मिलने वाली इस टॉफी ने हर चेहरे पर मुस्कान बिखेरी. कारमेल की बाहरी परत और अंदर चॉकलेट के जादुई स्वाद वाली यह टॉफी आज चार दशक बाद भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. लेकिन आज इसकी चर्चा देश ही नहीं विदेशों में होने लगी है.