पेट्रोल-डीजल पर तेल कंपनियां फायदे में? फिर भी क्यों बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, मनीष तिवारी ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े, उठाया ये सवाल
Petrol Diesel Price Controversy: देश में 10 दिन के भीतर चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम जनता बेहाल है. विपक्ष का दावा है कि सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने वित्त वर्ष 2025-26 में 77,280 करोड़ का बंपर मुनाफा कमाया है. भारी मुनाफे के बावजूद लगातार बढ़ रही कीमतों पर अब बड़ा राजनीतिक विवाद छिड़ गया है.
ADVERTISEMENT

Petrol Diesel price hike controversy
Petrol-Diesel Price Hike Facts: देश में पिछले 10 दिनों के भीतर चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी आग ने हर आम नागरिक को हैरान और परेशान कर दिया है. पेट्रोल कई शहरों में सेंचुरी लगा चुका है तो वहीं डीजल भी ₹2.71 की ताजा बढ़ोतरी के बाद 100 रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गया है.