पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा… एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े दाम, जानिए दिल्ली से मुंबई तक के नए रेट
Petrol Diesel Price New Rates: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी भारी उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी कर दी है जिससे आम जनता की जेब पर सीधा बोझ बढ़ेगा.
ADVERTISEMENT

पेट्रोल और डीजल के फिर बढ़ें दाम
Petrol Diesel Price Hike: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी भारी उतार-चढ़ाव और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का सीधा असर अब भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर दिखने लगा है. देश की सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 90 पैसे प्रति लीटर की और बढ़ोतरी कर दी है. बता दें कि इससे पहले बीते शुक्रवार यानी 15 मई को ही तेल कंपनियों ने करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी वृद्धि की थी. ऐसे में एक ही हफ्ते के अंदर ही ये ईंधन की किमतों में दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है.