पेट्रोल पर पड़ा युद्ध का असर! प्रीमियम Petrol के दाम में हो गई बढ़ोत्तरी, जानें अब कितना होगा भाव
Petrol Price Hike India: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब भारत में पेट्रोल की कीमतों पर दिखने लगा है. प्रीमियम पेट्रोल के दाम में 2 से 2.30 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि सामान्य पेट्रोल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है.
ADVERTISEMENT

Petrol Price Hike India
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. युद्ध का असर अब पेट्रोल के दाम पर भी देखने को मिला है. इस युद्ध के चलते प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है, हालांकि नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, भाव में जो बदलाव हुए है वो आज यानी 20 मार्च से ही लागू हो जाएंगे. HPCL, BPCL और IOCL ने प्रीमियम पेट्रोल के कीमतों में इजाफा किया है.