PM Kisan 19th Installment: जारी होने वाला है 19वीं किस्त का 2000 रुपए, इन लोगों से सरकार वापस ले सकती है पैसा
सरकार अभी भी ऐसे किसानों को मार्क कर रही है जो पात्र नहीं हैं, लेकिन योजना से जुड़ गए हैं. सरकार अभी भी पैसों की रिकवरी कर रही है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
किसानों को पीएम किसान की 19वीं किस्त का बेशब्री से इंतजार है. जल्द ही किसानों के खाते में 2000 रुपए आने वाले हैं. हालांकि इसमें एक पेंच है. जिन किसानों को केवाईसी नहीं कराई है या जिनका खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर बंद हो गया है उनका पैसा अटक सकता है. यही नहीं जो अपात्र किसान हैं जो इस योजना का लाभ ले रहे हैं उन्हें ये राशि सरेंडर करनी पड़ सकती है. 3 दिसंबर 2024 को PIB की जारी रिलीज के मुताबिक अभी तक 335 करोड़ रुपए उन लाभार्थियों से वापस लिए जा चुके हैं जो पात्र नहीं थे फिर भी पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे थे.