"गाली देना कब से क्रिमिनल ऑफेंस हो गया?" PM पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पुलिस कार्रवाई पर भड़के सौरव दास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली लड़की पर नोएडा में एफआईआर दर्ज की गई है. इस पर सिटिजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे युवाओं का उत्पीड़न और निशाना बनाने की कोशिश बताया है.

ADVERTISEMENT

saurav das
saurav das
Google CTA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली नोएडा की एक लड़की पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. इस मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस छिड़ गई है. अब इस पूरे विवाद में CJP के प्रवक्ता सौरव दास लड़की के बचाव में सामने आए हैं. उन्होंने पुलिस और सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई को युवाओं का उत्पीड़न करार दिया है.