पीएम मोदी के मुंबई दौरे से पहले हड़कंप, BKC में फर्जी PMO अधिकारी और हथियार के साथ एक शख्स पकड़ा गया
मुंबई में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले BKC के NMACC में फर्जी PMO अधिकारी और उसका सुरक्षाकर्मी हथियार के साथ हिरासत में लिए गए. मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है. पीएम मोदी आज BKC के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित 'ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026' का उद्घाटन करने वाले हैं.
ADVERTISEMENT

फाइल फोटो (PM मोदी): इंडिया टुडे.
Mumbai news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे से ठीक पहले बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. बीकेसी स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. इनमें से एक व्यक्ति ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बता रहा था.
