'वर्क फ्रॉम होम अपनाइए, पेट्रोल बचाइए और विदेशी चीजों से दूरी बनाइए...' मिडिल ईस्ट संकट के बीच PM मोदी की देशवासियों से बड़ी अपील

PM Modi Work For Home Appeal: सिकंदराबाद में जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक संकट और युद्ध के बीच देशवासियों से पेट्रोल डीजल और विदेशी मुद्रा बचाने की भावुक अपील की है. पीएम ने कहा कि देशहित में हमें एक साल तक सोना खरीदने और विदेशों में छुट्टियां मनाने से बचना चाहिए.

ADVERTISEMENT

मिडिल ईस्ट संकट के बीच PM मोदी की देशवासियों से बड़ी अपील
मिडिल ईस्ट संकट के बीच PM मोदी की देशवासियों से बड़ी अपील
google news

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सिकंदराबाद (तेलंगाना) में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए देश के सामने खड़ी आर्थिक चुनौतियों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद यूक्रेन युद्ध और मिडिल ईस्ट के संकट ने पूरी दुनिया की सप्लाई चेन बिगाड़ दी है. इसका सीधा असर खाद, ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतों पर पड़ा है. पीएम ने कहा कि सरकार अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है कि महंगाई का बोझ जनता पर न पड़े, लेकिन अब वक्त आ गया है कि हर नागरिक अपनी देशभक्ति निभाए और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद करे.