1 साल खराब नहीं होने देंगे... जंतर-मंतर पर बवाल के बीच पीएम मोदी का छात्रों के नाम आधी रात को स्पेशल संदेश
पेपर लीक विवाद और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी ने देर रात सख्त कानून और फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का भरोसा दिया है. वहीं, मामले में कड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के सचिव को भी पद से हटा दिया है.
ADVERTISEMENT

पीएम मोदी ने छात्रों के नाम वीडियो संदेश जारी किया है. (Photo: X/narendramodi)
देश में पिछले कुछ महीनों से परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर मचे बवाल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात छात्रों के नाम एक बेहद खास और सीधा संदेश जारी किया है. जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन और बढ़ते तनाव को देखते हुए पीएम ने साफ शब्दों में कहा कि पेपर लीक कोई छोटी-मोटी घटना नहीं है, बल्कि यह लाखों युवाओं के भविष्य और उनके परिवारों के सपनों से जुड़ा एक बेहद गंभीर मुद्दा है. प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और अब और भी कड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई देखने को मिलेगी.
