Opinion: PM मोदी का पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी खाना एक ऐसा दृश्य बना जो भौगोलिक-सांस्कृतिक चर्चा से आगे राजनैतिक संकेत बन गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पश्चिम बंगाल के झारग्राम में जालमुड़ी विक्रेता के पास रुकना सिर्फ एक फोटो-ऑप नहीं रहा. यह दृश्य बंगाल की राजनीति, संस्कृति और जनभावनाओं से जुड़कर एक बड़े राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बन गया.
ADVERTISEMENT

झालमुरी वाली तस्वीर इतनी क्यों है चर्चा में?
भारत की राजनीति में ऐसे दृश्य आम हैं-चाय की दुकान पर रुकना, किसी ठेले वाले से बातचीत करना या सड़क किनारे किसी लोकल फूड के साथ फोटो खिंचवाना. यह लगभग हर बड़े नेता की चुनावी यात्रा का हिस्सा बन चुका है. अक्सर ये पल एक-दो दिन खबरों में रहते हैं, सोशल मीडिया पर घूमते हैं और फिर धीरे-धीरे चर्चा से बाहर हो जाते हैं, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता.