पूनम शर्मा बनीं फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन की 42वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला सशक्तिकरण के लिए करेंगी काम
पूनम शर्मा ने FICCI Ladies Organisation (FLO) की 42वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है. वे महिला सशक्तिकरण, आर्थिक भागीदारी, नेतृत्व विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर फोकस करेंगी. उनका कार्यकाल 2025-26 तक रहेगा, जिसमें वे खासकर ग्रामीण और शहरी महिलाओं के लिए कार्यक्रम चलाएंगी.
ADVERTISEMENT

पूनम शर्मा बनीं फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन की 42वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष
देश के महिला-केंद्रित व्यापार एवं उद्यमिता मंच फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (एफएलओ) के 41वें वार्षिक सत्र के अवसर पर पूनम शर्मा ने एफएलओ की 42वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया. एफएलओ, फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) का महिला प्रभाग है और यह दक्षिण-पूर्व एशिया का सबसे पुराना और प्रमुख महिला-नेतृत्व वाला व्यापारिक चैंबर माना जाता है.