कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली?

Pralhad Joshi Education Minister: केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद वेंकटेश जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है. अब उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के साथ शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर होगी. जानिए उनका राजनीतिक सफर और नई चुनौती.

ADVERTISEMENT

प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
Google CTA

Pralhad Joshi Education Minister: केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद वेंकटेश जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे प्रल्हाद वेंकटेश जोशी अब देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियां भी देखेंगे.