कौन हैं '370 रुपए की बिरयानी' क्लिप से वायरल हुए प्रणित मोरे? विवादों के बीच उनके बारें में पता चली नई कहानी
370 Rupees Biryani Controversy: '370 रुपए की बिरयानी' क्लिप के वायरल होने के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन और डिजिटल इन्फ्लुएंसर प्रणित मोरे अचानक चर्चा में आ गए हैं. विवाद बढ़ने पर उन्होंने माफी मांगी, वीडियो हटाया और सोशल मीडिया अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया. जानिए कौन हैं प्रणित मोरे और क्या है पूरा विवाद.
ADVERTISEMENT

प्रणित मोरे(Photo: Instagram @maharashtrianbhau)
सोशल मीडिया पर आए दिन आपको अलग-अलग तरह की वीडियोज देखने को मिल ही जाते होंगे, जिसमें अजीबोगरीब हरकतों से लेकर कॉमेडी वीडियो होते है. इसी बीच '370 रुपए की बिरयानी' वाली एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका ही मचा रखा है. आलम ऐसा हुआ कि वीडियो वायरल होने के बाद प्रणित मोरे को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और फिर उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी और अपने सोशल मीडिया से वीडियो हटाने के साथ-साथ अपना अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया. इस घटना के बाद लोग जानना चाह रहे है कि आखिर कौन हैं प्रणित मोरे जिन्हें लोगों ने बनाया निशाना और क्या है मामले की पूरी कहानी. विस्तार से जानिए पूरी बात.