प्रयागराज: यूपी PSC के इस फैसले पर क्यों भड़के स्टूडेंट, नॉर्मलाइजेशन सिस्टम क्या है? जानें एक्सपर्ट से

छात्र उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UP PSC) की परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन सिस्टम खत्म करने की मांग पर अड़े हुए हैं. छात्रों का दावा है कि लोक सेवा आयोग के नॉर्मलाइजेशन सिस्टम का तरीका निष्पक्ष नहीं है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: यूपी तक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

एक्सपर्ट की मानें तो छात्रों का विरोध जायज.

point

नॉर्मलाइजेशन सिस्टम से योग्य छात्रों को नुकसान.

प्रयागराज में प्रतियोगी छात्र सड़क पर उतर चुके हैं. सोमवार को धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठी भांजी दी. इधर छात्रों पर पुलिस की लाठी का वीडियो सामने आते ही मामला सियासी होने लगा. एक तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस के इस कृत्य पर राज्य की योगी सरकार को आड़े हाथों लिया वहीं कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दल भी बीजेपी पर हमलावर हो गए. सवाल ये है कि छात्रों को किसी बात पर आपत्ति है और उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन क्यों नहीं छात्रों के पक्ष में अपना फैसला बदल रही है?