'महिलाएं बेवकूफ नहीं हैं', प्रियंका गांधी का बीजेपी पर सीधा हमला; आरक्षण बिल पर सरकार को दिया ये चैलेंज

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल महिलाओं को हक देने के लिए नहीं, बल्कि चुनावी फायदे के लिए और परिसीमन (Delimitation) के नाम पर गुमराह करने के लिए लाया गया था. प्रियंका ने मांग की है कि सरकार 2023 के बिल में सुधार कर 2029 से ही आरक्षण लागू करे.

ADVERTISEMENT

priyanka gandhi
priyanka gandhi
google news

संसद में महिला आरक्षण से जुड़ा संशोधन बिल पास न होने के बाद देश का सियासी पारा चढ़ गया है. जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को 'महिला विरोधी' करार दे रही है, वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल लिया है. प्रियंका गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह बिल असल में महिला आरक्षण के लिए था ही नहीं, बल्कि इसमें सिर्फ परिसीमन (Delimitation) की बातें छिपी थीं. उन्होंने दावा किया कि सरकार ने देश की महिलाओं को गुमराह करने की कोशिश की है.