मोहाली में 13-15 मार्च को होगा प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन, सीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

Punjab Investment Summit 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में 13–15 मार्च 2026 को होने वाले प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन को प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए निर्णायक कदम बताया. मोहाली में आयोजित इस मेगा निवेश सम्मेलन में देश-विदेश की बड़ी कंपनियों और निवेशकों के शामिल होने की उम्मीद है. जानिए निवेश सम्मेलन, औद्योगिकीकरण और रोजगार को लेकर सरकार की पूरी योजना.

ADVERTISEMENT

Punjab Investment Summit 2026
सीएम भगवंत मान(फोटो- X/@BhagwantMann)
google news

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में 13 से 15 मार्च 2026 को होने वाले 'प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन' की तैयारियों का जायजा लेते हुए इसे निर्णायक कदम बताया, जो प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा. उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, 'प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन 13 से 15 मार्च 2026 को मोहाली में होगा, जो प्रदेश में औद्योगिक प्रगति को बड़ा बढ़ावा देगा. पंजाब पहले ही वैश्विक स्तर पर निवेश के लिए सबसे पसंदीदा स्थान के रूप में उभर चुका है.' उन्होंने कहा, 'यह ऐतिहासिक सम्मेलन औद्योगिक तरक्की को नई गति देने के लिए प्रदेश की तकदीर रचने में सक्षम मंच प्रदान करेगा.'