स्कूल का प्यार, कॉलेज में बदला रिश्ता, फिर पीजी में खौफनाक कत्ल, आखिर तीसरा शख्स क्यों बना जान का दुश्मन

Pune Love Triangle PG Murder Case: स्कूल से शुरू हुई प्रेम कहानी पुणे के एक पीजी में खौफनाक अंजाम तक पहुंच गई. प्रेमिका की बदलती नजदीकियां एक युवक को इतनी नागवार गुजरीं कि उसने लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. एक की मौत हो गई, जबकि युवती जिंदगी और मौत से जूझ रही है. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

पुणे में लव ट्रायंगल का खौफनाक अंजाम
पुणे में लव ट्रायंगल का खौफनाक अंजाम
Google CTA

Hinjewadi Murder Case: स्कूल में प्यार हुआ फिर एक ही कॉलेज में एडमिशन लिया लेकिन यहां तीसरे शख्स की एंट्री से पूरे मामले को पलट दिया. पुणे के हिंजवड़ी इलाका और यहां की एक सात मंजिला इमारत में अपना काम कर रहे कर्मचारी. सब कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन तभी अचानक जोर जोर से चीखने की आवाज आने लगी. नीचे मौजूद लोगों भागते हुए तीसरी मंजील पर पहुंचे. यहां उनके सामने खून ही खून पड़ा था. एक युवक हाथ में लोहे की रॉड लिए सामने पड़े एक युवक पर लगातार वार किए जा रहा था. प्यार, धोखे और बदले के इस खूनी खेल में दो लोगों की जान चली गई. विस्तार से जानिए क्या है पूरा मामला?