Ketan Murder Case: लोहगढ़ किले पर बदली थी हुडी, गूगल पर सर्च किए पुलिस के सवाल; केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा
पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी चेतन चौधरी ने पहचान छिपाने के लिए लोहगढ़ किले पर अपनी हुडी उतारकर हुलिया बदला था, ताकि केतन उसे पहचान न सके. वारदात के बाद उसने फिर हुडी पहन ली.
ADVERTISEMENT

Ketan Agarwal Case: पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई चौंकाने वाले राज सामने आ रहे हैं. इस मर्डर मिस्ट्री की जांच में अब एक नया और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी चेतन चौधरी ने वारदात को अंजाम देने के लिए लोहगढ़ किले पर बाकायदा अपना हुलिया बदला था. इतना ही नहीं, पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपियों ने पूरी स्क्रिप्ट पहले ही तैयार कर ली थी.