Pune Ketan Agarwal Case: केतन को मारने का प्लान पहले से था तय? चेतन के क्लासमेट की एंट्री से सनसनी

पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी चेतन चौधरी के एक क्लासमेट को हिरासत में लिया है. सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने मर्डर का प्लान इस दोस्त को पहले ही बता दिया था. अब पुलिस यह पता लगा रही है कि जानकारी होने के बाद भी वह चुप क्यों रहा.

ADVERTISEMENT

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा. (Photo: ITG)
Ketan Agarwal case
Google CTA

Pune Ketan Agarwal Case: पुणे के मशहूर केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच कर रही पुलिस के हाथ एक नया और बेहद अहम सुराग लगा है. इस हत्याकांड में अब एक तीसरे युवक की एंट्री हो गई है, जिससे पूरी कहानी बदलती नजर आ रही है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी चेतन चौधरी का एक क्लासमेट इस पूरी साजिश से वाकिफ था. सूत्रों का दावा है कि आरोपी चेतन और उसकी साथी सिया गोयल ने हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने से पहले ही अपना प्लान इस दोस्त के साथ शेयर किया था.