Ketan Agarwal Case: केतन को लोहागढ़ किले से धक्का देने से एक दिन पहले 'थर्ड वेव कैफे' में क्या कर रहे थे सिया और चेतन? सामने आया CCTV
Ketan Agarwal Case: पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस को हत्या से एक दिन पहले का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है. इसमें मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी एक कैफे में करीब एक घंटे तक साजिश रचते दिख रहे हैं.
ADVERTISEMENT

pune ketan agarwal case
महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस के हाथ एक एक्सक्लूसिव सीसीटीवी (CCTV) फुटेज लगा है, जो इस मर्डर मिस्ट्री की सबसे बड़ी कड़ी साबित हो सकता है. वारदात से ठीक एक दिन पहले, मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसका कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी पुणे के एक नामी कैफे में मिले थे. पुलिस का दावा है कि इसी मुलाकात के दौरान केतन को रास्ते से हटाने का पूरा प्लान तैयार किया गया था.