सिया उगलेगी पूरा सच! केतन अग्रवाल की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुणे पुलिस का नया प्लान तैयार
पुणे के लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की रहस्यमय मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस मुख्य आरोपी सिया गोयल का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की तैयारी में है. मामले में कोई चश्मदीद या सीधा सबूत न होने के कारण जांच पूरी तरह डिजिटल डेटा और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर टिकी है.
ADVERTISEMENT

Ketan Agarwal case
केतन अग्रवाल की मौत के मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है. कई दिनों की पड़ताल के बाद भी पुलिस के हाथ ऐसा कोई प्रत्यक्षदर्शी या पुख्ता सबूत नहीं लगा है, जिससे घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सके. ऐसे में अब जांच एजेंसियां पॉलीग्राफ यानी लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की संभावना पर काम कर रही हैं.