'मेरा बेटा मेरी जान था...' केतन अग्रवाल की मां का दर्द सुन भर आएंगी आंखें, होने वाली बहु सिया गोयल के बारे में बताई चौंकाने वाली बातें
Ketan Agarwal Mother Interview: पुणे के लोहागढ़ किले में हुए बिजनेसमैन केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब मृतक की मां राखी अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने रोते हुए अपनी होने वाली बहू सिया गोयल और उसके पूरे परिवार पर केतन की हत्या की साजिश रचने का बेहद गंभीर आरोप लगाया है. देखें उन्होंने बातचीत में क्या क्या बताया.
ADVERTISEMENT

केतन अग्रवाल मर्डर केस में मां का रो-रोकर बुरा हाल
Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में केतन अग्रवाल मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इस पूरे मामले में अब मृतक केतन अग्रवाल की मां राखी अग्रवाल ने अपने दिल का दर्द बयां किया है. आज तक से खास बातचीत में भावुक होते हुए केतन की मां ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने रोते हुए कहा कि मेरा बेटा चला गया और मैं इस वक्त गहरे सदमे में हूं. मुझे एक बार भी नहीं लगा था कि सिया ऐसी लड़की है और वो ऐसा खौफनाक कदम उठा लेगी. उन्होंने सरकार और पुलिस से मांग की है कि उनके बेटे को हर हाल में इंसाफ मिले और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए.