मुंह में गोबर ठूंसा, गाली-गलौज की और मारा थप्पड़...पुणे में ट्रक ड्राइवर के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे में ट्रक ड्राइवर को जबरन गोबर खिलाने का चौंकाने वाला वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. खुद को गोरक्षक बताने वाले कुछ लोगों पर चालक के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार करने का आरोप है. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी.

ADVERTISEMENT

Pune Truck Driver Forced to Eat Cow Dung Viral Video
Pune Truck Driver Forced to Eat Cow Dung Viral Video
google news

Pune Truck Driver Forced to Eat Cow Dung Viral Video: महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां खुद को गोरक्षक बताने वाले कुछ लोगों पर एक ट्रक ड्राइवर को कथित तौर पर जबरन गोबर खिलाने का आरोप लगा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आरोपी ड्राइवर के साथ मारपीट करते, थप्पड़ मारते और गाली-गलौज करते भी दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि भैंसों से भरे ट्रक को रोककर कुछ लोगों ने ड्राइवर के साथ ऐसी अमानवीय हरकत की. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में दोहरी कार्रवाई की है. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को प्रताड़ित करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वहीं, ट्रक ड्राइवर पर भी पशुओं के परिवहन से जुड़े नियमों के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया गया है.