आप’ सरकार की ‘काम करने की राजनीति’ ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के 4 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ी उपलब्धियां गिनाईं. मुफ्त बिजली, 65 हजार नौकरियां, 5.5 लाख रोजगार, 10 लाख तक मुफ्त इलाज और नशा विरोधी अभियान को लेकर सरकार ने अपनी उपलब्धियों का दावा किया.
ADVERTISEMENT

Punjab CM Bhagwant Mann
आम आदमी पार्टी की सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि उनकी सरकार ने ‘काम की राजनीति’ के रास्ते लोगों को दी गई सभी गारंटियां पूरी कर दी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा को ठुकराकर हम पर उम्मीदें लगाई थी और हमने लोगों का भरोसा नहीं टूटने दिया।