अगले साल तक 'नो-पावरकट' राज्य बन जाएगा पंजाब, केजरीवाल ने 'रोशन पंजाब' परियोजना का शुभारंभ किया

पंजाब अगले साल तक 'नो-पावरकट' राज्य बन जाएगा. जालंधर में सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने 5 हजार करोड़ रुपए की 'रोशन पंजाब' परियोजना का शुभारंभ किया. इस योजना के तहत 25 हजार किमी नई केबल बिछाई जाएगी, 8 हजार नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे और 77 नए सब-स्टेशन बनेंगे.

ADVERTISEMENT

Arvind Kejariwal
अरविंद केजरीवाल.
google news

पंजाब अगले साल तक 'नो-पावरकट' राज्य बन जाएगा. बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम भगवंत मान के साथ 'रोशन पंजाब' परियोजना का शुभारंभ किया.