आप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के घरों की दीवारों पर लिखा 'गद्दार', फूंके पुतले
पंजाब में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है. कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया और कई जगह “गद्दार” के नारे लगे. जानिए पूरे विवाद और नेताओं के बयान.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: आम आदमी पार्टी पंजाब के सोशल मीडिया X से.
राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद, आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी गुस्सा है. उनके घरों और यहां तक कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भी उन्हें "गद्दार" कहने वाले नारे लिखे गए हैं, जो लोगों के गुस्से का स्तर को दिखाते हैं.