पंजाब में अपराधियों और गैंगस्टरों डिटेल अब केवल 'एक क्लिक' दूर

पंजाब सरकार ने IIT रोपड़ के साथ मिलकर AI आधारित पुलिसिंग सिस्टम लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. इस पहल से गैंगस्टर नेटवर्क की रियल-टाइम ट्रैकिंग, डेटा एनालिटिक्स और प्रेडिक्टिव मॉडलिंग के जरिए संगठित अपराध पर सख्त कार्रवाई संभव होगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
मुख्यमंत्री भगवंत मान.
google news

भगवंत मान सरकार ने संगठित अपराध पर अपनी कार्रवाई को और तेज करने के लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रोपड़ के साथ साझेदारी कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पुलिसिंग सिस्टम लागू करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है. इस पहल का उद्देश्य अपराधियों का एक संरचित डेटाबेस तैयार करना और ‘गैंग्सट्रां ते वार’ तथा ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ जैसे अभियानों को मजबूत करना है, ताकि पंजाब और राज्य के बाहर सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके.