विदेशी हैंडलरों से जमीनी अपराधियों तक, ‘गैंगस्टरां ते वार’ ने संगठित अपराध की कमर तोड़ी

पंजाब में 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान के 3 महीने पूरे, पुलिस ने 62 हजार से ज्यादा छापे मारकर 22 हजार से अधिक अपराधियों को किया गिरफ्तार. जानिए भगवंत मान सरकार की इस बड़ी कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

Punjab CM Bhagwant Mann
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान.
google news

पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई ने तेज रफ्तार पकड़ ली है. भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा पूरे राज्य स्तर पर चलाए जा रहे मुख्य एंटी-गैंगस्टर अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के तीन महीने पूरे हो चुके हैं. यह अभियान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की निगरानी में और डीजीपी गौरव यादव की अगुवाई में पंजाब पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है. यह ऑपरेशन ठोस कार्रवाई का एक मॉडल बनकर उभरा है, जो भारत के अंदर और विदेशों से चल रहे गैंगस्टर नेटवर्क को निशाना बनाते हुए पंजाब को अपराध-मुक्त बनाने के स्पष्ट उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रहा है.