पंजाब में धमाके क्यों हुए? सीएम भगवंत सिंह मान ने इसे साजिश बताया और BJP पर भड़के, बोले- '...अब पंजाब की बारी'
अमृतसर और जालंधर में हुए दो धमाकों के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर बड़ा आरोप लगाया है. IED की आशंका के बीच सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं, सीसीटीवी में संदिग्ध भी नजर आए.
ADVERTISEMENT

जालंधर और अमृतसर में ब्लास्ट के बाद सीएम भगवंत मान के BJP पर गंभीर आरोप.
पंजाब के अमृतसर और जालंधर में एक के बाद एक दो धमाकों पर सीएम भगवंत सिंह मान ने BJP को आड़े हाथों लिया है. मुख्यमंत्री मान ने धमाकों के पीछे 'राजनीतिक साज़िश' का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि BJP एक सांप्रदायिक पार्टी है. बंगाल चुनाव अब खत्म हो चुके हैं और वे कहते हैं कि अब पंजाब की बारी है. ये धमाके BJP की ही साजिश है. मैं BJP से कहना चाहता हूं कि वे इस तरह की हरकतों को बंद करें. जहां भी BJP चुनाव लड़ने जाती है, वहां ऐसी घटनाएँ ज़रूर होती हैं. पंजाब के लिए BJP की यही तैयारी है. क्या वे इस तरह के धमाकों के ज़रिए वोट हासिल करना चाहते हैं?