पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, PRTC-PUNBUS बेड़े में शामिल होंगी 1200 से ज्यादा बसें
Punjab Bus Update: भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए बड़ा ऐलान किया है. PRTC और PUNBUS के बेड़े में 1200 से ज्यादा नई बसें शामिल की जाएंगी. वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा के अनुसार इस योजना से कनेक्टिविटी बढ़ेगी, रोजगार के अवसर मिलेंगे और यात्रियों को आधुनिक व आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी.
ADVERTISEMENT

Punjab Bus Update
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा मजबूत और सुलभ सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, राज्य के वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज राज्य के परिवहन नेटवर्क के बड़े विस्तार की घोषणा की. उन्होंने बताया कि सरकार पेप्सू रोड़ ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पी.आर.टी.सी.) में 659 बसें और पनबस में 606 बसों का बड़ा बेड़ा शामिल करने जा रही है.