कभी घाटे में चल रहा बिजली विभाग पिछले 4 वर्षों से पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली देकर भी मुनाफा कमा रहा है: भगवंत सिंह मान
पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने दावा किया कि Aam Aadmi Party सरकार में 90% घरों को मुफ्त बिजली मिलने के बावजूद बिजली विभाग मुनाफे में है. PSPCL सुधार, सस्ती बिजली और रोजगार सृजन पर जोर.
ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री भगवंत मान.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज जोर देकर कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के अधीन राज्य के बिजली क्षेत्र में बड़ा ढांचागत बदलाव आया है. जो विभाग कभी घाटे में चल रहा था, वह अब 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली देने के बावजूद मुनाफा कमा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार ने न केवल 600 यूनिट मुफ्त बिजली देकर अधिकांश परिवारों के लिए शून्य बिजली बिल सुनिश्चित किए हैं, बल्कि पिछली सरकारों द्वारा सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने की पुरानी प्रवृत्ति को बदलते हुए 540 मेगावाट गोइंदवाल थर्मल पावर प्लांट खरीदकर बिजली उपलब्धता में महत्वपूर्ण सुधार किया है.