पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उद्योग जगत के दिग्गजों को दिया राज्य में निवेश का आमंत्रण
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उद्योगपतियों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि पंजाब अपनी उद्योग-हितैषी नीतियों और अनुकूल माहौल की वजह से तेजी से दुनिया का पसंदीदा निवेश स्थल बन रहा है.
ADVERTISEMENT

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज उद्योगपतियों को देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनने का आमंत्रण देते हुए कहा कि पंजाब राज्य अपनी उद्योग-हितैषी नीतियों और अनुकूल व्यापारिक माहौल के कारण अब दुनिया भर में सबसे पसंदीदा स्थान के रूप में उभरा है.