सतौज में 41 किलोमीटर बिजली के तार अंडरग्राउंड होंगे, फसलों में आग लगने की घटनाएं रुकेंगी - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab CM Satoj Model: पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने अपने पैतृक गांव सतौज से देश के पहले ‘खंभा-मुक्त गांव’ मॉडल की शुरुआत की. करीब 8 करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के तहत बिजली की तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा, जिससे हादसे, फसल आग और बिजली कटौती जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
भगवंत सिंह मान.
google news

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब को देश का पहला खंभा-मुक्त गांवों वाला राज्य बनाने के लिए आज अपने पैतृक गांव सतौज में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड (जमीनदोज) करने के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करके अपनी तरह की अनूठी और ऐतिहासिक पहल की शुरुआत की.