पंजाब के युवाओं की बदलेगी किस्मत! अब इन परीक्षाओं की तैयारी करना हाे गया आसान, CM मान ने की ‘मिशन प्रगति’ की शुरुआत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बठिंडा जिला पुस्तकालय में मिशन प्रगति के तहत विद्यार्थियों से संवाद किया. इस योजना के जरिए ग्रामीण और मेधावी युवाओं को एसएसबी, पुलिस और सशस्त्र बलों की तैयारी के लिए मुफ्त अकादमिक व शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे नौकरी तलाशने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बन सकें.

ADVERTISEMENT

Punjab News
Punjab News
google news

युवाओं को करियर निर्माण के लिए तैयार करने पर और अधिक ध्यान केंद्रित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को बठिंडा की जिला पुस्तकालय में मिशन प्रगति के तहत नामांकित अभ्यर्थियों एवं विद्यार्थियों से संवाद किया. इस पहल के अंतर्गत नौकरी तलाशने वालों को नौकरी देने वालों में बदलने के व्यापक प्रयासों के हिस्से के रूप में एसएसबी, पुलिस और सशस्त्र बलों सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी हेतु ग्रामीण और मेधावी विद्यार्थियों को मुफ्त अकादमिक एवं शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है.