फसली विविधता को बढ़ावा देने के लिए पंजाब में बनेगा बासमती का 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों से पंजाब में बासमती के लिए 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' स्थापित होगा. नीदरलैंड दौरे के दौरान सीएम मान ने कृषि विशेषज्ञों और एलटी फूड्स के साथ मिलकर किसानों को गेहूं-धान के चक्र से निकालने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने की योजना बनाई है. जानें कैसे यह कदम पंजाब में फसली विविधता और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बासमती की धाक जमाने में मददगार साबित होगा.
ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री भगवंत मान.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों से राज्य में बासमती के लिए एक उच्च स्तरीय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा, जिससे राज्य में फसली विविधता को बढ़ावा मिलेगा और किसानों के भविष्य को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी.