CM भगवंत मान वीडियो केस: प्राइवेट लैब से मनचाही रिपोर्ट लिखाने का खेल बेनकाब, हरियाणा पुलिस ने की दो गिरफ्तारियां
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक विवादित वीडियो को नकली और एआई-जनरेटेड साबित करने के लिए फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है. गुरुग्राम पुलिस ने इस सिलसिले में जबरन 10 लाख रुपये की रिश्वत देने और दबाव बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान. फाइल फोटो.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े एक वायरल वीडियो विवाद में बड़ा खुलासा हुआ है. गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि मुख्यमंत्री को क्लीन चिट दिलाने के लिए एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट को डराया-धमकाया गया और फर्जी रिपोर्ट बनाने के लिए 10 लाख रुपये की रिश्वत दी गई. पुलिस ने इस सिलसिले में एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.