मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का कवर मिल रहा है- डॉ. बलबीर सिंह
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब का स्वास्थ्य क्षेत्र क्रांतिकारी बदलाव देख रहा है. मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत अब हर परिवार को सालाना 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है. जानें कैसे लुधियाना, पटियाला और जालंधर समेत अन्य जिलों में 40 लाख से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं और सर्जरी से लेकर दवाइयों तक के खर्च से परिवारों को मिल रही है मुक्ति.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: डॉ. बलबीर सिंह के सोशल मीडिया X से.
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब का स्वास्थ्य क्षेत्र एक क्रांतिकारी बदलाव के दौर से गुजर रहा है. पंजाब सरकार के वादे के अनुसार हर परिवार को सुगम, किफायती और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं. कई सालों से उच्च इलाज दरों के कारण मरीज इलाज में देरी करने को मजबूर होते रहे, मेडिकल टेस्टों को टालते रहे या दवाइयां बीच में ही छोड़ देते थे, जिससे परिवार कर्जे के नीचे आ जाते थे और स्वास्थ्य परिणाम भी प्रभावित होते थे. यह हालत, जो शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में व्यापक थे, अब धीरे-धीरे बदल रही है.