2025 में पंजाब प्रशासन में बड़ा डिजिटल बदलाव: 1.85 लाख लोगों को घर बैठे मिलीं 437 सेवाएं, मान सरकार ने खत्म किया दफ्तरों का चक्कर
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने 2025 तक प्रशासन को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है. 'भगवंत मान सरकार तुहाड़े द्वार' योजना के तहत 1.85 लाख से ज्यादा लोगों को 437 सेवाएं घर बैठे मिलीं. कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने दी जानकारी.
ADVERTISEMENT

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान(फाइल फोटो)
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने वर्ष 2025 तक राज्य के प्रशासनिक ढांचे को पूरी तरह से डिजिटल और नागरिक-अनुकूल बनाकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. पंजाब आज देश का ऐसा राज्य बनकर उभरा है जहां 'सरकार दफ्तरों से नहीं, बल्कि लोगों के घरों से' चल रही है. प्रशासनिक सुधारों की इस लहर ने न केवल सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही तय की है, बल्कि दशकों से चली आ रही 'सिफारिश और देरी' की संस्कृति को भी जड़ से उखाड़ फेंका है.